ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर इन दिनों एक के बाद एक फिल्में रिलीज होते ही चर्चा में आ रही हैं। इसी बीच एक छोटी लेकिन दमदार सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ने आते ही ग्लोबल लेवल पर हलचल मचा दी है। महज 1 घंटा 23 मिनट लंबी इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
रिलीज होते ही छा गई फिल्म
हम बात कर रहे हैं फिल्म Thrash की, जिसने रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और तेजी से प्लेटफॉर्म की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 तक पहुंच गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को कुछ ही दिनों में करीब 37.7 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं और यह 90 से ज्यादा देशों में ट्रेंड कर रही है।
हालांकि दर्शकों का रिस्पॉन्स मिला-जुला रहा है। IMDb पर इसे 10 में से 5.2 की रेटिंग मिली है, लेकिन फिर भी इसकी कहानी और थ्रिल ने लोगों को बांधे रखा है।
स्टारकास्ट और मेकर्स
यह एक अमेरिकी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसे Tommy Wirkola ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में Phoebe Dynevor, Whitney Peak और Djimon Hounsou मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।
View this post on Instagram
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी साउथ कैरोलिना के एक तटीय शहर पर आधारित है, जहां “हेनरी” नाम का बेहद खतरनाक कैटेगरी 5 तूफान आता है। तूफान इतना शक्तिशाली होता है कि शहर के तटबंध टूट जाते हैं और पूरा इलाका पानी में डूब जाता है।
लेकिन असली खतरा यहीं खत्म नहीं होता बाढ़ के पानी के साथ समुद्र की खतरनाक बुल शार्क भी शहर में घुस आती हैं। इसके बाद फंसे हुए लोगों को दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ता है। एक तरफ बढ़ता पानी और दूसरी तरफ खतरनाक शिकारी।

क्यों बन रही है चर्चा का विषय?
- कम समय में तेज रफ्तार कहानी
- आपदा और जानवरों का कॉम्बिनेशन (डिजास्टर + सर्वाइवल)
- विजुअल्स और टेंशन से भरा माहौल
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































