बॉलीवुड के पॉपुलर कपल Deepika Padukone और Ranveer Singh एक बार फिर पेरेंटहुड को अपनाने जा रहे हैं। रविवार को दीपिका ने सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
दीपिका ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी Dua Padukone Singh अपने हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े नजर आ रही हैं। टेस्ट पर दो गुलाबी लाइनें साफ दिख रही हैं, जो पॉजिटिव रिजल्ट का संकेत है। तस्वीर में रणवीर और दीपिका के हाथ भी नजर आ रहे हैं, जो अपनी बेटी को थामे हुए हैं। इस पोस्ट के साथ दीपिका ने सिर्फ नजर ना लगे वाले इमोजी लगाए और दोनों ने इसे साथ में शेयर किया।
इस पोस्ट के बाद इंडस्ट्री के कई सितारों ने कपल को बधाई दी। Parineeti Chopra ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं Samantha Ruth Prabhu ने दिल वाले इमोजी के साथ अपना प्यार जताया। फैंस भी कमेंट्स में जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कोई लिख रहा है “दुआ अब बड़ी बहन बनने वाली है”, तो कोई कह रहा है “क्या फिर से मिनी दीपिका आने वाली है?”
ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही छा गई फिल्म Thrash, 93 देशों में कर रही ट्रेंड, देखिए ट्रेलर
बता दें, दीपिका और रणवीर ने कुछ समय डेट करने के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। यह शादी सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में शानदार रिसेप्शन भी हुए। दोनों ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी दुआ के जन्म के साथ पहली बार पेरेंटहुड का अनुभव किया था। बाद में दिवाली के मौके पर उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया था।
View this post on Instagram
दीपिका की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द King में नजर आएंगी, जिसमें Shah Rukh Khan लीड रोल में हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास Raka भी है, जिसमें Allu Arjun नजर आएंगे। वहीं रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म Dhurandhar: The Revenge की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसने दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसके बाद वह Pralay में नजर आएंगे। फिलहाल, कपल के घर एक बार फिर खुशियों का माहौल है और फैंस बेसब्री से इस नई खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































