परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज का भव्य आयोजन

84
-परशुराम चौक पर पूजा-अर्चना के साथ ब्राह्मण विभूतियों का हुआ सम्मान
हनुमानगढ़। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जंक्शन स्थित परशुराम चौक पर रविवार प्रातः 7 बजे भव्य पूजा-अर्चना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर भगवान परशुराम की विधिवत पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया।
समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि भगवान परशुराम शक्ति, ज्ञान और न्याय के प्रतीक हैं तथा उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
पूजा-अर्चना के पश्चात सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज की विभिन्न विभूतियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान रघुवीर शर्मा, डॉक्टर भारत भूषण शर्मा, आशीष पारीक, कविता तिवारी, शांति प्रकाश बिस्सा, नरेश पुरोहित, गोपाल शर्मा एवं एडवोकेट मनोज शर्मा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी का अभिनंदन किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।