क्या तरबूज खाने से हो सकती है मौत? मुंबई में पूरे परिवार की डेथ से डॉक्टर्स हैरान, जानें पूरा मामला

93

मुंबई के पायधुनी इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध फूड पॉइजनिंग (Watermelon Death) के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रशासन अब इसकी जांच में जुटा है।

मृतकों की पहचान अब्दुल्ला दोकाड़िया (40), उनकी पत्नी नसरीन दोकाड़िया (35) और उनकी दो बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात परिवार ने घर पर खाना खाया था और कुछ रिश्तेदारों को भी बुलाया था। बताया जा रहा है कि सभी ने बिरयानी खाई और बाद में देर रात तरबूज भी खाया।

खाना खाने के कुछ ही घंटों बाद परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद हालत तेजी से गंभीर होती चली गई। हालत बिगड़ने पर परिवार को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और फिर जेजे अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: कब्र से बहन का कंकाल निकालकर बैंक पहुंचा भाई, जानिए क्या है 19,300 रुपये की कहानी?

इलाज के दौरान डॉक्टर ने क्या बताया? 
इसी बिल्डिंग में रहने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो चारों लोग बेहद कमजोर हालत में थे। एक बेटी की सांसें तेज चल रही थीं और उसकी नाड़ी नहीं मिल रही थी। डॉक्टर ने तुरंत सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही एक की मौत हो चुकी थी।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, इस मामले में असामान्य मौत (Unnatural Death) का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि रात करीब 10:30 बजे रिश्तेदार घर से चले गए थे और करीब 1 बजे परिवार ने तरबूज खाया। सुबह 5-6 बजे के बीच सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के दौरान खाने और शरीर के सैंपल लिए गए हैं ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अन्य संभावनाओं को भी खारिज नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।