सभापति मंजू रणवा व उपसभापति सोनू बंसल ने किया वार्ड 48 का निरीक्षण

18

पार्षद मोनिका गौतम स्वामी ने बताईं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
हनुमानगढ़। नगरपरिषद सभापति मंजू रणवा व उपसभापति सोनू बंसल ने वार्ड 48 का निरीक्षण कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड पार्षद मोनिका गौतम स्वामी ने उन्हें वार्ड में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से पार्क में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा वार्ड की अन्य जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान पार्षद मोनिका गौतम स्वामी ने सभापति मंजू रणवा व उपसभापति सोनू बंसल को वार्डवासियों की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। विशेष रूप से पार्क में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था होने से शाम के समय पार्क में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को नियमित एवं सुचारू बनाए रखने तथा अन्य समस्याओं का समाधान करवाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।