थानाधिकारी पर जातिगत टिप्पणी व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग

33

बार संघ व अधिवक्ताओं ने एडीजीपी को भेजा ज्ञापन, जांच कर हटाने की उठी मांग
हनुमानगढ़। 
भादरा थाने में पदस्थापित थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। बार संघ हनुमानगढ़ एवं भादरा के अधिवक्ताओं ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, जयपुर को प्रार्थना-पत्र भेजकर थानाधिकारी पर जातिगत टिप्पणी करने, अभद्र व्यवहार करने और अवैध वसूली करने जैसे आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर अधिवक्ताओं और बार संघ में भी रोष व्याप्त है तथा निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
ज्ञापन में जिला बार संघ अध्यक्ष रोहित खिच्ची ने बताया गया है कि शिकायतकर्ता अदरीश अली ने बताया कि पिछले करीब 37 वर्षों से वकालत के क्षेत्र में कार्यरत हैं और अतिरिक्त लोक अभियोजक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि थानाधिकारी का व्यवहार आमजन व प्रबुद्धजनों के प्रति लगातार अनुचित रहा है। लोगों को थाने बुलाकर दबाव बनाना, कथित रूप से दलालों के माध्यम से पैसों की मांग करना और बैंक खातों के जरिए राशि मंगवाने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में मानवाधिकार आयोग द्वारा भी संबंधित अधिकारी के खिलाफ आदेश पारित किए जा चुके हैं, जिससे उनके कार्यशैली पर सवाल उठते हैं। अधिवक्ता का कहना है कि ऐसे अधिकारी को फील्ड पोस्टिंग में रखना उचित नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।