नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

38

उत्तम पब्लिक स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, 15 स्वर्ण सहित कुल 53 पदक जीते
हनुमानगढ़।
 नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गोल्डन व्हील इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन सूर्यवंशी स्पोर्ट्स एकेडमी एवं लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में अंडर-6 से लेकर 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्केटिंग ट्रैक पर खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, संतुलन और आत्मविश्वास ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे से दूर रखना तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करना रहा।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 स्वर्ण, 20 रजत और 18 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में विद्यालय निदेशक कविंद्र सिंह शेखावत, प्राचार्य विवेक राज एवं उप प्राचार्या श्रीमती रीना चौहान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निदेशक कविंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि “खेल ही युवाओं को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करती हैं।”

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।