– खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक
हनुमानगढ़। ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। 5वीं सब जूनियर सीनियर ऑफिशल, पी एन्ड वी , कैडेट एंड जूनियर ओपन राज्य स्तरीय ताईकमांडो चैंपियनशिप 2026 में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। जिला ताई कमांडो संघ ने उक्त दोनों खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और जिलेवासियों में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में द्वारका देवी मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ी रजत सिंह भाटी ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं जशनदीप ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतरीन तकनीक का परिचय दिया, जिसकी बदौलत वे पदक जीतने में सफल रहे।
कोच संदीप कुमार ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार अभ्यास, मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए लंबे समय तक कठिन प्रशिक्षण लिया था, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अकादमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग खिलाड़ियों को प्राप्त हुआ। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































