श्री अरुट जी महाराज जयंती पर लगा रक्तदान शिविर

43

-अरोड़वंश समाज के युवाओं ने 101 यूनिट रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश
हनुमानगढ़। श्री अरोड़वंश सभा एवं युवा अरोड़वंश संघ, हनुमानगढ़ टाउन द्वारा श्री अरुट जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह के तहत रविवार को श्री अरोड़वंश धर्मशाला, हनुमानगढ़ टाउन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 101 यूनिट रक्तदान किया और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदान शिविर से पूर्व युवा साथियों ने अरोड़वंश शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर शिविर की सफलता एवं समाज की खुशहाली की कामना की। इसके बाद शिविर का शुभारंभ टाउन अरोड़वंश अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, जंक्शन अरोड़वंश अध्यक्ष खैराती मदान, पूर्व अध्यक्ष सतीश कटारिया, पत्रकार बालकृष्ण बंटी थरेजा, टाउन समिति उपाध्यक्ष अजय सुखीजा, सचिव सतीश कुमार छाबड़ा, कोषाध्यक्ष कृष्णलाल मदान, डॉ. निशांत बतरा, लवली चावला,युवा अरोड़वश अध्यक्ष विकास डोडा,सचिव भूपेंद्र चुग,उपाध्यक्ष दीपक धूडिया,सहसचिव विपुल बिलिंदी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक होता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्यों से मानवता को मजबूती मिलती है और जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।