प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना ही समाज की सच्ची सेवा : इंदौरा

41

– सिविल लाइन वेलफेयर सोसाइटी के 17वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 65 प्रतिभाएं सम्मानित
c समारोह में शिक्षा, खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं राजकीय सेवाओं में चयनित 65 प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, गणमान्य नागरिक एवं प्रतिभाओं के परिजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद कुलदीप इंदौरा, हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के निर्देशक तरुण विजय, समाजसेवी बनवारी लाल पारीक तथा पूर्व प्रधान जयदेव भीड़ासरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल लाइन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहनलाल इंदलिया ने की। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए सोसाइटी अध्यक्ष मोहनलाल इंदलिया ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज व राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। इंदलिया ने सामुदायिक भवन के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए सांसद कुलदीप इंदौरा से सांसद कोष से सहयोग देने की भी अपील की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।