हनुमानगढ़ यातायात जन सलाहकार सेवा समिति ने डीटीओ कार्यालय परिसर में लगाए 50 परिंडे

26
हनुमानगढ़। बढ़ती गर्मी और तेज तापमान के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ यातायात जन सलाहकार सेवा समिति द्वारा बुधवार को जंक्शन स्थित डीटीओ कार्यालय परिसर में परिंडे लगाए गए। समिति के सदस्यों ने पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करते हुए मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। इसके साथ ही डीटीओ कार्यालय परिसर, सार्वजनिक पार्क तथा आसपास की सड़कों की साफ-सफाई कराकर क्षेत्र के सौंदर्यकरण का कार्य भी करवाया गया।
समिति अध्यक्ष सुशील कुकरेजा ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए डीटीओ कार्यालय परिसर और आसपास करीब 50 परिंडे लगाए हैं, ताकि पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी समिति द्वारा उठाई गई है, जिससे पूरे गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिलती रहे।
उन्होंने बताया कि डीटीओ कार्यालय परिसर में विधायक गणेश राज बंसल के सहयोग से नगर परिषद हनुमानगढ़ द्वारा साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया। अभियान के तहत डीटीओ कार्यालय परिसर, सार्वजनिक पार्क एवं आसपास की सड़कों की विशेष सफाई करवाई गई। साफ-सफाई होने से क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ और सुंदर नजर आया तथा लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।