संवाददाता सूरज कुमार लखनऊ-
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने राजधानी लखनऊ में एक हवन और प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पूरे प्रदेश में अत्यंत हर्षोल्लास और भव्य रूप से मनाया गया। इसी कड़ी में, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ द्वारा मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया।
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने बताया कि मलिहाबाद का कसमेंडी क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से राजा पासी कंस का किला है, जिन्होंने 980 से 1031 ईस्वी तक अवध पर शासन किया था और विदेशी आक्रमणकारी सालार मसूद गाजी से लोहा लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि किले के भीतर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर और परिसर की गाटा संख्या 1016 पर मुस्लिम समुदाय ने षड्यंत्र के तहत अवैध निर्माण कर लिया है और अब इसे वक्फ बोर्ड व कब्रिस्तान की भूमि बता रहे हैं।
संगठन ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं कि किले को अवैध अतिक्रमण से तत्काल मुक्त कराया जाए संपूर्ण परिसर की चारदीवारी कराकर इसे संरक्षित किया जाए
भूमि पुन हिंदू समाज को सौंपकर वहां पारंपरिक पूजा पद्धति बहाल की जाए।
बुलडोजर नीति’ पर जताया भरोसा
प्रेस वार्ता के समापन पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश पांडे ने प्रशासनिक कार्रवाई पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें योगी सरकार की बुलडोजर नीति पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस प्रकार अन्य स्थानों पर अनाधिकृत धार्मिक निर्माणों को ध्वस्त किया गया है, ठीक उसी प्रकार कसमेंडी किले के इस अवैध ढांचे पर भी प्रशासन शीघ्र ही कठोर दंडात्मक कार्रवाई करेगा।
इस अवसर पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के शिवम विश्वकर्मा , मंडल अध्यक्ष,दुर्गेश पाण्डेय जिला अध्यक्ष लखनऊ,अमित सिंह जिला उपाध्यक्ष,तेज शुक्ला जिला उपाध्यक्ष,बंशी धर शुक्ला जिला धर्म जागरण प्रमुख जिला सह संयोजक ब्रजेश दीक्षित,पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष सूरज कुमार, जिला मंत्री मयंक सिंह,जिला मंत्री अतुल तिवारी, मेडिकल प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ पंकज सिंह,आकाश अवस्थी जिला संपर्क प्रमुख सदस्य हरि ओम मिश्र सदस्य अमित पाल,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठनिभा मिश्रा,जिला महामंत्री,अंबालिका रावत यह सभी लोग उपस्थित रहे
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































