Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोज आ रहे हैं..धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं, शुरु हुआ भारत का पहला जेन-जी प्रोटेस्ट

109

कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party Protest) के संस्थापक अभिजीत दिपके भारत पहुंच गए हैं और आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। यह प्रदर्शन कथित परीक्षा घोटालों, खासकर NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए आयोजित किया जा रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में हुई थी। यह अभियान भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की “कॉकरोच” संबंधी टिप्पणी के बाद चर्चा में आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस संगठन को काफी समर्थन मिला और यह तेजी से वायरल हो गया।

हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सोशल मीडिया पर मिला यह समर्थन वास्तविक जन आंदोलन में बदल पाएगा या नहीं। दिल्ली पुलिस ने आज सुबह CJP की ओर से मिली अनुमति संबंधी अर्जी पर विचार करने के बाद जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “शायद यह पहली बार है जब दिल्ली पुलिस ने सही फैसला लेते हुए सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति दी है. अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर मिला समर्थन ज़मीन पर भी उतना ही दिखाई देता है या नहीं।”

जतंर-मतंर की तस्वीरें…

कॉकरोच जनता पार्टी ने क्या-क्या अपील की?
अभिजीत शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। वे करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए। बाहर आने में देरी की वजह सामने नहीं आई। अभिजीत ने बाहर आकर अंबेडकर की किताब को हाथ में उठाया। जंतर-मंतर पर CJP का आज पहला प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है।

पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।