सीए फाइनल परीक्षा में सफलता पर तीन प्रतिभाओं का सम्मान

33

– विनायक बालड़िया, गर्व गुप्ता व योगेश चाचाण का किया अभिनंदन
हनुमानगढ़।
 चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) एसोसिएशन द्वारा फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में नवअर्हता प्राप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। हनुमानगढ़ शाखा, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा विनायक बालड़िया (पुत्र सीए भूपेंद्र कुमार बालड़िया), गर्व गुप्ता (पुत्र राजेश गुप्ता) एवं योगेश चाचाण (पुत्र पवन चाचाण) का सम्मान किया गया। तीनों विद्यार्थियों ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार का बल्कि हनुमानगढ़ जिले का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शाखा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में हनुमानगढ़ शाखा के अध्यक्ष सीए हर्ष जिंदल, उपाध्यक्ष सीए रमेश कुमार, सचिव सीए कमल जैन, कोषाध्यक्ष सीए रमन गर्ग, सिकासा अध्यक्ष सीए यश संदीप मित्तल तथा पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य सीए ललित गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए यश संदीप मित्तल ने किया।
अपने संबोधन में शाखा अध्यक्ष सीए हर्ष जिंदल ने कहा कि हनुमानगढ़ शाखा के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि यहां के विद्यार्थी लगातार सीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी और वे भी कठिन परिश्रम एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।