महाराणा प्रताप पार्क में भाजपा नगर मंडल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

32

– योगाचार्य रत्तीराम के निर्देशन में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने किया योगाभ्यास
हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से सुरेशिया स्थित महाराणा प्रताप पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में योगाचार्य रत्तीराम सहारा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक समग्र जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है तथा अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव होता है।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विश्वभर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम में नगर मंडल महामंत्री प्रवीण परमार, कार्यक्रम संयोजक केशव पाल, सहसंयोजक विशंभर वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, मंडल उपाध्यक्ष दयावंती वर्मा तथा अशोक शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व पार्षद जसपाल सिंह, रमेश कुमार, सतवीर सिंह, तुषार वर्मा, महावीर सिंह, बजरंग लाल, विजय ट्रेलर, कृष्ण सारण, दिनेश पाल, कमलेश तिवारी, बहादुर सिंह शेखावत, रामकुमार, राजकुमार गोस्वामी और कबीर कूकना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।