लापता महिला की तलाश और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

24

– पार्षद राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़। लापता महिला की तलाश, ससुराल पक्ष से निष्पक्ष पूछताछ तथा पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को पार्षद राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में वार्ड नंबर 57 के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में फुलो देवी पत्नी इन्द्रमुखिया, निवासी वार्ड नंबर 57, पुलिस लाइन के पीछे सुरेशिया ने बताया कि उनकी पुत्री दुर्गा की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व पीलीबंगा क्षेत्र के रामपुरा निवासी देवेन्द्र साहनी के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही उनकी पुत्री के साथ आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की घटनाएं होती रही हैं। कई बार पंचायतें भी हुईं तथा समझौते के लिए लिखित समझौता पत्र भी तैयार किए गए, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
फुलो देवी ने आरोप लगाया कि 20 जून 2026 की शाम उनके दामाद का फोन आया और बताया गया कि उनकी पुत्री दोपहर एक बजे से घर से लापता है। इसके बाद परिवारजन लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे। 21 जून को पीलीबंगा थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होने आरोप लगाया कि अशोक बिश्नोई ने हमसे 2 हजार रूपये भी लिये है और थाने में दुबारा न आने के लिए भी पाबंद किया है।
ज्ञापन के अनुसार 22 जून को फुलो देवी अपनी पुत्री और पुत्रवधू के साथ दुर्गा के ससुराल पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी नातिन से बातचीत की। नातिन ने कथित रूप से बताया कि उसकी मां के साथ मारपीट की गई थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और कथित रूप से उनके साथ हाथापाई की। इसके बाद वे पीलीबंगा थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।