भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं व राहगीरों के लिए मीठे पानी की छबील आयोजित

24

-श्री शिंगणापुर शनि धाम मंदिर में सेवा कार्य, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
हनुमानगढ़। 
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री शिंगणापुर शनि धाम मंदिर, वार्ड नंबर 10, सेक्टर नंबर 12 अंडरपास रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन में मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के इस आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को मीठा शीतल जल वितरित किया गया।
आयोजन शनि उपासक सुरेश कुमार भार्गव एवं उनके सहयोगियों के तत्वावधान में संपन्न हुआ। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद स्वरूप मीठे पानी का सेवन कर गर्मी से राहत प्राप्त की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी रही तथा लोगों ने आयोजनकर्ताओं की इस सेवा भावना की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध करवाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। इसी भावना के साथ मंदिर परिसर में छबील लगाकर राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं से प्रसाद स्वरूप मीठे पानी का सेवन करने तथा सेवा कार्य में सहयोग देने का आग्रह भी किया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र, भीम जावा, राहुल भार्गव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं सेवा कार्य को सफल बनाने में गोविंद जी, सुनील भाटी, समीर भार्गव, लोकेश नरूला, प्रवीण जैन एवं रमेश टाक सहित अन्य सेवादारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सेवादारों ने पूरे समर्पण भाव के साथ जल वितरण व्यवस्था संभाली।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।