गुरुद्वारा इंदिरा नगर की नई कार्यकारिणी का गठन, सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का हुआ चयन

32

संवाददाता सूरज कुमार लखनऊ। गुरुद्वारा इंदिरा नगर की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। पूर्व अध्यक्ष सरदार शरणजीत सिंह एवं पूर्व कोषाध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह द्वारा अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दिए जाने के बाद कार्यकारिणी अल्पमत में आ गई थी। इसके चलते 21 जून को मध्यावधि चुनाव आयोजित किए गए। चुनाव में सर्वसम्मति से सरदार हरपाल सिंह सलूजा को अध्यक्ष, सरदार सुरेंदर सिंह को महासचिव तथा सरदार हरजीत सिंह को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया।

इसके पश्चात 5 जुलाई को कार्यकारिणी के शेष पदों का गठन किया गया। इसमें श्रीमती चरनजीत कौर चन्नी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री अनूप तोलानी को उपाध्यक्ष, सरदार चरनजीत सिंह को संयुक्त सचिव, सरदार परविंदर सिंह को धार्मिक सचिव, सरदार जसवंत सिंह को मीडिया प्रभारी तथा सरदार गुरदीप सिंह को स्टोर इंचार्ज मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह सलूजा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए गुरुद्वारे की धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा संबंधी गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।