राजस्थान में मानसून सक्रिय, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

30

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने हनुमानगढ़ और टोंक जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं चूरू, श्रीगंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी और सवाई माधोपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। 10 जुलाई को भी जयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि 11 जुलाई से अगले सप्ताह तक मानसूनी गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।