हनुमानगढ़ में जिला स्थापना दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में

49

हनुमानगढ़ जिले का 32वां स्थापना दिवस 12 जुलाई को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभा सम्मान समारोह और विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने आमजन से भी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।