हनुमानगढ़। जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में मानसून के दौरान पौधारोपण अभियान तेज हो गया है। सोमवार को विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद, करंज सहित कई छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय परिसरों को हराभरा बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































