हनुमानगढ़। संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव 2026-27’ का 28 नवंबर को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। दूसरे दिन कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल महोत्सव में 80, 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, सैक रेस, स्किपिंग रेस, लेमन स्पून रेस तथा 4×50 मीटर रिले रेस जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी गति, कौशल एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फास्टेस्ट बॉय का खिताब कक्षा 10वीं के योगेंद्र कुमार तथा फास्टेस्ट गर्ल का खिताब कक्षा 11वीं साइंस की अर्शदीप कौर ने हासिल किया।
विद्यार्थियों के बीच आयोजित टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रतियोगिता के सीनियर बॉयज, जूनियर बॉयज, सीनियर गर्ल्स एवं जूनियर गर्ल्स चारों वर्गों में रेड हाउस ने विजेता बनकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं पुरुष शिक्षक स्टाफ के बीच भी रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला शिक्षक स्टाफ की बुक बैलेंसिंग प्रतियोगिता में मिस लक्ष्मी देवी ने प्रथम, श्रीमती प्रीतपाल कौर ने द्वितीय तथा ममता मित्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शारीरिक शिक्षक नरेंद्र कुमार एवं लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती मंजू सुब्बा एवं श्री प्रदीप शर्मा ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लाल बहादुर सुब्बा ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजनकर्ताओं की सराहना की। दो दिवसीय खेल महोत्सव उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































