हनुमानगढ़। जिले के डाकघरों में केंद्र सरकार की लघु बचत योजनाओं को लेकर लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) और आवर्ती जमा (आरडी) योजनाओं में नए खाते खुल रहे हैं। डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित निवेश और बेहतर ब्याज दरों के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग इन योजनाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं। विभाग समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी बचत योजनाओं का लाभ उठा सकें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































