गुप्त नवरात्रि में फाटक गौशाला में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

43
– माता की पूजा-अर्चना व रामायण नवप्राण पाठ जारी, बुधवार को होगा कन्या पूजन
हनुमानगढ़। टाउन स्थित फाटक गौशाला में चल रहे गुप्त नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामायण नवप्राण पाठ का क्रम जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की।
धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता रानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौशाला परिसर पूरे दिन भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और माता के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने रामायण नवप्राण पाठ में सहभागिता निभाते हुए धर्मलाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर मुरलीधर गर्ग, नरोत्तम सिंगल, नरेश, अजय पारीक, भगवान दास, धर्मेंद्र, हिमांशु, दीपू खदरिया, अरुण, देवी गर्ग, सरोज, दीपिका, पवन गर्ग, ललित खदरिया, मेघा गर्ग, अनु गर्ग, हरिराम, सुमन पारीक, मनोज सरावगी, गुलाब देवी, सूरज, जयंत, गीत, प्रिया, संतोष पारीक, संजय पारीक, लविषा पारीक तथा नीरू सहित अनेक श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश एवं समाज में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
फाटक गौशाला के पदाधिकारियों ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रामायण नवप्राण पाठ के साथ-साथ विभिन्न अनुष्ठान भी श्रद्धालुओं की सहभागिता से संपन्न हो रहे हैं।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि बुधवार को कन्या पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद एवं उपहार भेंट किए जाएंगे। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।