’-हनुमानगढ़ की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर श्री नवदुर्गा युवा सेवा समिति का धार्मिक आयोजन’
हनुमानगढ़। श्री नवदुर्गा युवा सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमानगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना को लेकर मां चिंतपूर्णी के दरबार में 28वीं ध्वजा चढ़ाई गई। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समिति के सेवादारों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ध्वजा लेकर मां चिंतपूर्णी धाम के लिए प्रस्थान किया।
समिति की ओर से 23 अगस्त की रात्रि को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित नई धान मंडी के नवदुर्गा मंदिर में ध्वजा का विधिवत पूजन करवाया गया। पंडित शिवभगवान केे सानिध्य में पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्यारेलाल बंसल, राजेश कुमार गर्ग (हैप्पा), अशोक मोंगा, केशव बंसल, नरेन्द्र गर्ग, राजेश गर्ग, पवन गर्ग, समंत गर्ग, जैकी बंसल एवं पवन बंसल ने धार्मिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान मां भगवती की आराधना कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
पूजन के पश्चात समिति के सेवादार प्यारेलाल बंसल, अशोक मोंगा, पवन बंसल, राजेश कुमार गर्ग (हैप्पा) एवं केशव बंसल हनुमानगढ़ से मां चिंतपूर्णी धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए यात्रा शुरू की। धाम पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां चिंतपूर्णी के चरणों में 28वीं ध्वजा अर्पित की गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































