हनुमानगढ़। राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार का हनुमानगढ़ स्थित टाक मंजिल पर प्रदेश कोऑर्डिनेटर जावेद अली के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान चोपदार को साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं अतिथियों का भी स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में सांसद कुलदीप इंदौरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा तथा कृष्ण नेहरा का भी स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग एडवाइजरी कमेटी सदस्य असलम टाक और अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर जावेद टाक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके जमीनी संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































