नशामुक्त भारत अभियान से ही बनेगा खुशहाल भारत, जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने किया जागरूक

36

हनुमानगढ़। जिला औषधि नियंत्रक एवं जिला केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन टाऊन की श्री सनातन धर्म महावीर दल धर्मशाला में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ADC. अजय कुमार सबल, विशिष्ट अतिथि हनुमानगढ़ टाऊन थाना प्रभारी लखबीर सिंह, डीसीओ चंद्रकांत शर्मा थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला केमिस्ट्री एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने की ।
मंच का संचालन जिला  केमिस्ट एसोसिएशन के जिला महासचिव महेंद्र काशनिया ने कि । कार्यक्रम की थीम ‘नशामुक्त भारत अभियानरू विकसित भारत की पहचान’ और ‘नशामुक्त भारत, खुशहाल भारत’ रही। इस दौरान मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज, परिवार और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास और जनजागरूकता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्यतिथि ADC.अजय कुमार सबल ने  नशे के दुष्प्रभावों के बारे में संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। नशे की लत के कारण युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का सही उपयोग नहीं कर पाते। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। जिला महासचिव महेंद्र कासनिया ने कहा कि नशामुक्त भारत का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। परिवार, सामाजिक संगठनों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिलकर इस दिशा में प्रयास करने चाहिए। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।