हनुमानगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना और धार्मिक आस्था के प्रतीक स्वरूप फाटक गौशाला में 101 कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को किया जाएगा। हनुमानगढ़ टाऊन कि बरकत कॉलोनी स्थित किले के पास फाटक गौशाला में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहेगा। फाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में 101 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसाद अर्पित किया जाएगा तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करते हुए कन्याओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा और सेवा भाव को प्रोत्साहित करना है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसी भावना के साथ कन्या पूजन कर श्रद्धालु सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक परंपरा के अनुसार कन्याओं के पूजन के साथ उन्हें प्रसाद अर्पित करना और उनका आशीर्वाद लेना विशेष पुण्यकारी माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































