सांवलिया सेठ मंदिर में दशमी पर कन्या पूजन

41
– 101 कन्याओं की पूजा कर महिलाओं ने लिया आशीर्वाद
हनुमानगढ़ । नवरात्र महोत्सव के पावन समापन अवसर पर मंगलवार को  सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार दशमी के दिन मंदिर परिसर में 101 कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। विशेष रूप से महिलाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कन्याओं का पूजन किया। सबसे पहले कन्याओं के पैर धोए गए, उसके बाद तिलक लगाकर आरती उतारी गई। फिर उन्हें भोजन कराया गया और यथाशक्ति दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। वातावरण जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रेम रतन तावनिया,सीमा,सरला देवी गर्ग,मीरा बाई,रेखा राजपुरोहित,नरोत्तम सिंगला,नीरू सिंगला,मनोज पारीक, प्रकाश पंडित,रुचि गर्ग,आरवी गर्ग,सुशीला कोशिक,नीरज कुमार सहित अनेक महिलाओं ने श्रद्धा भाव से कन्याओं की पूजा कर उनके चरण स्पर्श किए। आयोजन में शामिल महिलाओं ने कहा कि कन्या पूजन से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नवरात्रों के दौरान नौ दिनों तक मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतिदिन माता की आरती, भजन संध्या और विशेष पूजा-पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। नवमी के साथ ही भक्तों ने पूरे हर्षाेल्लास से नवरात्रों का समापन किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।