जंक्शन में 34वें दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत हवन यज्ञ में दी पूर्णाहुति

39
कल सिंदूरदान के बाद निकलेगी मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा, खुंजा नहर में होगा मूर्ति विसर्जन
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मैदान में सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित 34वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत सोमवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान हरीश दफ्तरी, असीम देवनाथ, महेश शर्मा, मोहित गर्ग, धीरज शाह, पवन सहित गणमान्य नागरिकों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर पूर्णाहुति दी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की।
जंक्शन के श्रीगंगानगर रोड के नजदीक हाउसिंग बोर्ड मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है, जहां श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कमेटी पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।