करवाचौथ पर कल्याण ज्वेलर्स में सजी मेहंदी की महफिल, महिलाओं में दिखा उत्साह

25

*निःशुल्क मेहंदी आयोजन में महिलाओं ने हाथों पर सजाए आकर्षक डिजाइन, ज्वेलरी खरीद पर मिल रही 40 प्रतिशत तक की छूट*

हनुमानगढ़। करवाचौथ के पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में कल्याण ज्वेलर्स की ओर से करवाचौथ के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए विशेष मेहंदी सजाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को निःशुल्क मेहंदी लगाई गई। इस पहल को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी के आकर्षक डिजाइन सजवाए।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों वाली मेहंदी लगवाई। करवाचौथ के पर्व पर मेहंदी को सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में पर्व से पहले आयोजित इस कार्यक्रम ने महिलाओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। मेहंदी लगवाने पहुंची महिलाओं ने इस आयोजन में रुचि दिखाई और अपने हाथों को सुंदर डिजाइनों से सजाया।
कल्याण ज्वेलर्स के संचालकों ने बताया कि करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से मेहंदी सजाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत निःशुल्क मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई। इसका उद्देश्य महिलाओं को त्योहार की खुशियों से जोड़ना और करवाचौथ के अवसर को विशेष बनाना है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान ग्राहकों की सुविधा और खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रतिष्ठान की ओर से विशेष योजनाएं भी चलाई जा रही है

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।