राष्ट्रगान के साथ भव्य शुभारंभ, बीपीएल-7 में पहले दिन छह मुकाबलों में दिखा क्रिकेट का रोमांच

66

– ‘नशा मुक्त हनुमानगढ़’ थीम पर भटनेर प्रीमियर लीग का आगाज, 12 टीमों के 244 खिलाड़ी पांच दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ में लेंगे हिस्सा
हनुमानगढ़। खेल के रोमांच, युवा ऊर्जा, आपसी भाईचारे और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से भटनेर किंग्स क्लब की ओर से आयोजित भटनेर प्रीमियर लीग (बीपीएल-7) का बुधवार को राष्ट्रगान के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। 11 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ में 12 टीमों के 244 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बार प्रतियोगिता की थीम ‘नशा मुक्त हनुमानगढ़’ रखी गई है, जिसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन छह रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।