चमचमाती ट्रॉफी पर 12 टीमों की नजर, खेल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का देंगे संदेश : कुलभूषण जिंदल
भटनेर किंग्स क्लब की पहल, 11 से 15 नवंबर तक क्रिकेट के रोमांच के साथ सामाजिक जागरूकता का महाकुंभ
हनुमानगढ़। खेल के रोमांच, युवा ऊर्जा और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम बन चुकी भटनेर प्रीमियर लीग (बीपीएल) के सातवें संस्करण को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। भटनेर किंग्स क्लब की ओर से 11 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाली बीपीएल-7 की भव्य ट्रॉफी एवं प्रतियोगिता की विशेष टी-शर्ट का मंगलवार को समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। क्लब अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने क्लब सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से ट्रॉफी एवं टी-शर्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस बार बीपीएल-7 की विशेष थीम ‘नशा मुक्त हनुमानगढ़’ रखी गई है। क्रिकेट के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































