इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बीगौस ने बढ़ाया कदम, हनुमानगढ़ में ईवी स्कूटी शोरूम का शुभारंभ

74

आधुनिक तकनीक और 170 किलोमीटर तक की रेंज वाले स्कूटी मॉडल होंगे उपलब्ध, अतिथियों ने किया उद्घाटन
हनुमानगढ़। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को देखते हुए बीगौस ईवी स्कूटी के नए शोरूम का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। शोरूम का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पारस जैन, अशोक कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी एवं दंत रोग विशेषज्ञ पवन जैन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर बीगौस हनुमानगढ़ के संचालक डॉ. इंच्छित जैन ने बताया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में बीगौस एक जाना-पहचाना नाम है। कंपनी ने आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं के माध्यम से ईवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ में बीगौस ईवी स्कूटी का शोरूम शुरू किया गया है, ताकि शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के आधुनिक विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।