भक्ति और सेवा का अनूठा संगम, महिला हनुमान मंडली हाउसिंग बोर्ड ने गौसेवा के लिए जुटाए 37.66 लाख रुपये

112

हनुमानगढ़। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ते हुए महिला हनुमान मंडली हाउसिंग बोर्ड गौसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दे रही है। मंडली की 11 महिला सदस्य कीर्तन और सुंदरकांड के आयोजन के माध्यम से राशि एकत्रित कर विभिन्न गौशालाओं में सहयोग प्रदान कर रही हैं। मंडली की ओर से अब तक अलग-अलग गौशालाओं को कुल 37 लाख 66 हजार रुपये की सहयोग राशि दी जा चुकी है। इसी सेवा संकल्प की कड़ी में आज अबोहर बाईपास स्थित श्री गौशाला सेवा समिति को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई।
महिला हनुमान मंडली हाउसिंग बोर्ड की सदस्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भक्ति और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के साथ गौवंश के संरक्षण और संवर्धन में भी अपनी भागीदारी निभा रही हैं। मंडली की महिलाएं विभिन्न स्थानों पर कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन करती हैं। इन आयोजनों से प्राप्त होने वाली राशि को गौसेवा के लिए समर्पित किया जाता है। मंडली का उद्देश्य गौशालाओं को आर्थिक सहयोग देकर गौवंश की देखभाल, चारे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में योगदान देना है।
मंडली की ओर से समय-समय पर जिले और आसपास के क्षेत्रों की अलग-अलग गौशालाओं में सहयोग राशि प्रदान की जाती है। अब तक 37 लाख 66 हजार रुपये का सहयोग देकर मंडली ने सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की है। मंगलवार को अबोहर बाईपास स्थित श्री गौशाला सेवा समिति को 51 हजार रुपये की राशि भेंट की गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।