दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव 2026-27’ का भव्य शुभारंभ

16

हनुमानगढ़। संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी, हनुमानगढ़ में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव 2026-27’ का शुभारंभ 27 नवंबर को बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ। यह खेल महोत्सव 27 एवं 28 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता एवं राज्य स्तरीय रोल बॉल खिलाड़ी श्री अश्मीत सिंह रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में श्री हरमन सिंह उपस्थित रहे। अश्मीत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक तथा RSFI स्टेट चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त शाहपीनी (संगरिया) से अमृतसर तक लंबी दूरी की स्केटिंग एवं एक घंटे तक लगातार नॉन-स्टॉप स्केटिंग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
खेल महोत्सव के दौरान महिला शिक्षक स्टाफ की बुक बैलेंसिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें नीलम चौधरी ने प्रथम, संयम पटवा ने द्वितीय तथा गुरप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अश्मीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लाल बहादुर सुब्बा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन शारीरिक शिक्षक नरेंद्र कुमार एवं लक्ष्मी देवी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
महोत्सव के दूसरे दिन 28 नवंबर को कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।