मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा, जानें कौन सा मार्ग हैं पूरी तरह बंद

0
381

मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा शुरू हो गया है। इसके कारण बुधवार सुबह से ही शहर के कई हिस्सों में जाम लग गया है। मोर्चे को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही ऐहतियात बरतने की बात कह चुकी है। रैली के कारण ठाणे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर सबसे लंबा जाम लगा है।

क्यों निकाला जा रहा है मोर्चा?

राज्य में मराठाओं को नौकरी में आरक्षण मिलने और अन्य मांगों को लेकर राज्य भर में मराठा शांति मोर्चा का आयोजन पिछले कुछ महीनों में जा रहा है। इस रैली का मुख्य मकसद मराठाओं को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण मिले। साथ ही कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य और SC-ST कानून में संशोधन की मांग भी शामिल है। इस रैली के आयजकों का मानना है कि SC-ST कानून का मराठा समुदाय के खिलाफ दुरुपयोग हो रहा है।

अहमदनगर, पुणे औरंगाबाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में ये मोर्चा काफी दिनों से चल रहा है। मराठा क्रांति मूक मोर्चा के आयोजकों का कहना है कि हम इसे 57 जगहों पर कर रहे हैं। पहले मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था. लाखों की संख्या को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विशेष सुरक्षा बल तैनात किया है।

ये हैं मराठों की अहम मांगें
– नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण
– एट्रोसिटी कानून में संशोधन करके इसके दुरुपयोग पर रोक
– कृषि ऋण माफ कर किसान आत्महत्या रोकी जाए
– कृषि उपज को ज्यादा समर्थन मूल्य दिया जाए
– कोपर्डी बलात्कार कांड के दोषियों को फांसी दी जाए।

क्यों उठ रही है आरक्षण की मांग?

राज्य की आबादी में 33 फीसदी मराठा है। 288 विधानसभा में से 75 सीटों पर किसी भी उम्मीदवार को हराने या जिताने में निर्णायक भूमिका इनकी होती है। शरद पवार, अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण जैसे दिग्गज नेता इसी समाज से आते हैं।

500 से ज्यादा स्कूल बंद:

मराठा मोर्चे की वजह से महानगर में ट्रैफिक जाम के चलते राज्य के शिक्षा विभाग ने दक्षिण मुंबई के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया। राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावडे ने विधानभा में बताया कि स्कूली बच्चे ट्रैफिक जाम में न फंसे इस लिए एक दिन के लिए दक्षिण मुंबई के सायन, माहिम, दादर, वरली व भायखाले के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

जानें कौन से मार्ग हैं पूरी तरह बंद

1- दादर अग्निशमन चौक से जेजे उड्डाणपुल शुरू होता है वहां तक यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

2- मेट्रो चौक से मुंबई महानगर पालिका की ओर आने वाले रास्ते पर भी यातायात पूरी तरह से बंद रखा गया है.

3- जेजे उड्डाण पुल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आने वाले रास्ते पर भी यातायात पूरी तरह से बंद है.

4- हजारीमल सोमानी मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह से बंद है.

5- कर्नाक बंदर चौक से कर्नाक पुल की तरफ जाने वाला यातायात भी पूरी तरह से बंद है.

6- भाटिया बाग से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक जाने वाले रास्ते पर दांई ओर मुड़ने वाला यातायात बंद है.

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now