बांग्लादेश रोहिंग्या के लिए बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा रिफ्यूजी कैंप, देखें तस्वीरें

0
542

ढाका: बांग्लादेशदुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी कैंप बना रहा है। इसमें म्यांमार से आए 8 लाख रोहिंग्या मुसलमानों के रहने की व्यवस्था होगी। कैंप म्यांमार सीमा पर कुतुपलोंग में बन रहा है। इसके लिए 3 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। बांग्लादेश सरकार के मुताबिक 25 अगस्त को म्ांमार में जातीय हिंसा के बाद से 6 हफ्ते में 4 लाख से ज्यादा रोहिंग्या बांग्लादेश पहुंचे हैं। तीन लाख रोहिंग्या यहां पहले से ही शरणार्थी हैं। अभी करीब 2 लाख शरणार्थी कॉक्स बाजार में रह रहे हैं।

523 हिंदू भी शरणार्थी कैंपों में: 30साल की ओनू बाला म्यांमार के रेखाइन प्रांत से भागकर बांग्लादेश पहुंची हैं। वह हिंदू पारा इलाके में हिंदुओं के लिए बने शरणार्थी कैंप में रह रही हैं। उनकी तीन बेटियां भी हैं, जिनकी उम्र तीन से 8 साल के बीच है। हिंदू पारा में ऐसे 523 लोग रह रहे हैं।

कुतुपलोंग में 3 हजार एकड़ में बन रहा सबसे बड़ा कैंप: बांग्लादेश चटगांव के कुतुपलोंग इलाके में दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी कैंप बना रहा है। यहां अभी कई साल पहले म्यांमार से भाग कर आए करीब 1 लाख रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी रह रहे हैं। एक कॉटेज में 10 से 15 लोग रहते हैं। यहां ऐसे तकरीबन 10 हजार कॉटेज बनाए गए हैं। नए कैंप को बनाने में चीन और अन्य देश भी मदद कर रहे हैं।

1_1506672241_1507528429

42,000 बच्चे अस्वस्थ
– रोजाना 4 से 5 हजार रोहिंग्या बॉर्डर क्रास कर म्यांमार से बांग्लादेश आ रहे हैं।
– यूनिसेफ के मुताबिक 10 रोहिंग्या में से 6 बच्चे हैं। 1.5 लाख बच्चों को टीका लगेगा।
– बांग्लादेश में 18,523 रोहिंग्या महिलाएं प्रेग्नेंट हैं। 42,000 बच्चे अस्वस्थ हैं।
– कॉक्स बाजार में 10 सिख रोजाना खाना बनाकर 20 हजार लोगों को खिला रहे हैं।

दुनिया के छह देशों में 21 लाख रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं
– बांग्लादेश 9 लाख
– म्यांमार 6 लाख
– पाकिस्तान 2.50 लाख
– सऊदी अरब 2 लाख
– मलेशिया 1 लाख
– भारत 40 हजार
2_1506672242_1507528431
दुनिया के 5 सबसे बड़े शरणार्थी कैंप 
जगह          देश     आबादी       शरणार्थी
कुतुपलोंग  बांग्लादेश  8 लाख       म्यांमार
विदी-विदी  युगांडा   2.7 लाख      साउथ सूडान
काकुमा     केन्या   1.84 लाख    साउथ सूडान
हागाडेरा    केन्या    1.05 लाख   सोमालिया
डागाहैली   केन्या    87 हजार    सोमालिया
दुनिया में बढ़ता शरणार्थी संकट
यूएन के मुताबिक दुनिया में 6.56 करोड़ लोग विस्थापित हैं। ये दूसरे देशों में रहने को मजबूर हैं। 2.25 करोड़ लोग बतौर शरणार्थी कैम्प में रह रहे हैं। इनमें आधी आबादी 18 साल से कम की है। एक करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें कोई भी देश अपना नागरिक नहीं मानता। हर एक मिनट में दुनिया में 20 लोग जबरन विस्थापित होते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘पद्मावती’ का ट्रेलर रिलीज, दीपिका-शाहिद को छोड़ रणवीर सिंह पर टिकी निगाहें
7_1506672245_1507528435
17 साल में शरण की आस में 46,000 मौतें
‘मिसिंग माइग्रेंट्स प्रोजेक्ट’ संस्था के अनुसार सन 2,000 से लेकर अब तक दुनिया में 46 हजार लोग शरण की आस में अपनी जान गंवा चुके हैं।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now