पीएम मोदी ने शेयर किया संविधान दिवस पर ये सोशल Video

0
180

नई दिल्ली: संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी 38 वीं मन की बात कहीं। इसके साथ ही पीएम ने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संविधान की महत्वता को दर्शाया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से लिखा गया हम उन तमाम महान महिलाओं और पुरुषों को सलाम करते हैं जिन्होंने भारत को संविधान दिया। हमें उनपर गर्व है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है लेकिन 26 नवंबर इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। 26 जनवरी की ताकत 26 नवंबर में निहित है, ये उजागर करने की आवश्यकता है। हमारा संविधान जन सामान्य की डिग्निटी (मर्यादा) और देश की एकता-अखंडता के मूल मंत्र का साकार करता है।’

पीएम मोदी ने संविधान दिवस पर अपनी मन की बात भी की जिसमें उन्होंने 26/11 के दिन को याद करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मी और लोगों के परिवार को याद किया। पीएम मोदी ने नौ सेना दिवस के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अंत में मन की बात में गुजरात चुनाव की चर्चा की साथ ही उन्होंने अपने विरोधियों को चाय पर उड़े मजाक का जवाब भी दिया।

बता दें कि संविधान दिवस की शुरुआत साल 2015 से हुई। इसी साल भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं सालगिरह थी। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने का फैसला लिया गया था। देश ने 26 नवंबर को ही संविधान स्वीकार किया था।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now