मुझे हाफिज मोहम्मद सईद बेहद पसंद है: पाक पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ

0
383

इस्लामाबाद: इसमें कोई संदेह नहीं कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ आंतकवादियों के समर्थक रहे हैं। इस बार उन्होंने एक पाक टीवी चैनल को अपने इंटरव्यू में कहा कि मुझे मुबंई हमले का मास्टरमाइंड आंतकी हाफिज सईद बहुत पसंद है और मैं उनसे कई बार मिल चुका हूं। बता दें ये पहली बार नहीं जब मुशर्रफ ने भारत की आलोचना की हो और आंतकवादियों का समर्थन। इससे पहले उन्होंने कबूला है वह ओसामा बिन लादेन, अल जवाहिरी और हक्कानी को पाकिस्तान का हीरो मानते है और ये ही नहीं तालिबान और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठन को पैसे और ट्रेनिंग में मदद करवाते हैं।

परवेज ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि अमेरिका के साथ मिलकर भारत ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी घोषित कर दिया, लेकिन यह संगठन पाकिस्तान की सबसे बड़ी फोर्स है। भारत के प्रति इतना जहर उगलने के बाद परवेज कई बार ये कह चुके हैं कि सेना प्रमुख और राष्ट्रपति के तौर पर उन्होंने इन आंतकी सगंठन का समर्थन किया और इसी वजह से कई जगह पाकिस्तान को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है।

हाफिज सईद खुद को नहीं मानता आंतकवादी-

नजरबंदी से रिहा होने के बाद हाफिज सईद लगातार इसी कोशिश में लगा है कि उसे आतंकियों को चिह्नित करने वाली सूची से हटा दिया जाए। इसके लिए पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र में याचिका भी दर्ज की। हाफिज से अपनी दलिलों में कहा कि उसके खिलाफ पाकिस्तानी अदालत में ना तो आतंकवाद ना कोई अन्य आरोप साबित हो पाया है। प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख पर आतंकवादी गतिविधियों के लिए अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।

तानाशाही छोड़ने के बाद 4 साल देश से बाहर रहा मुशर्रफ-

2008 में तानाशाही छोड़ने के बाद मुशर्रफ को 4 साल देश के बाहर रहे। 2013 में वे चुनाव लड़ने के लिए पाकिस्तान लौटे लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दे दिया गया। मुशर्रफ बार-बार ये साबित कर ले कि वह पाकिस्तान और कश्मीर के लिए लड़ रहे हैं लेकिन उनके इस तरह भड़काऊ और विवादित बयान साबित करते हैं कि पाकिस्तान और पूरे दुनिया में आंतकवादी पैदा करने के पीछे परवेज का बड़ा हाथ है। जितना दोषी ये संगठन है उतने ही परवेज मुशर्रफ भी।

ये भी पढ़ें-

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now