87 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की मासूम से किया बलात्कार

0
211

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में एक 87 साल के बुजुर्ग द्वारा आठ साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग ने चार दिसंबर को रोहिणी इलाके के अस्थायी खाद्यान्न भंडार के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को लालच दिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बच्ची के साथ जबर्दस्ती की। उस खाद्यान्न भंडार में छत नहीं थी और एक महिला ने अपने घर के छज्जे से आरोपी को लड़की के साथ जर्बदस्ती करते देखा। इसके बाद महिला ने शोर मचाया और आस-पास के लोगों को घटना के बारे में बताया।

महिला के शोर मचाने के बाद आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि आरोपी वहां से भाग निकला था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now