तेजप्रताप यादव ने की ऐश्वर्या राय से सगाई, मची बिहार में खलबली, देखिए ये Viral तस्वीरें

1017

पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से आज सगाई का कार्यक्रम समपन हुआ। जिसकी अब तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुई। वहीं तेजप्रताप ट्विटर हैंडल पर अपने पिता लालूप्रसाद को याद करते हुए मिस यू पापा लिखते हैं।

जानकारी के मुताबिक 12 मई को लालू के घर शहनाई बजने वाली है। सगाई समारोह का आयोजन पटना के होटल मौर्या में हो रहा है। इस सगाई में लालू प्रसाद यादव मौजूद नहीं थे, वो चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं और फिलहाल एम्स में उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान तेजप्रताप की मां राबड़ी देवी और बाकि परिवार उनके साथ मौजूद रहे।

तेज प्रताप की होने वाली दुल्हन ऐश्वर्या ने नीले रंग का परिधान पहना हुआ और वे सगाई की कुछ पारंपरिक रस्में निभाती नजर आ रही हैं। वहीं इस मौके पर तेजप्रताप ने भी गहरे नीले रंग का पैंट सूट पहना। राबड़ी देवी भी इस दौरान हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं।  बता दें ऐश्वर्या आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी हैं। ऐश्वर्या ने एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। ऐश्वर्या, चंद्रिका राय की बड़ी बेटी हैं। चंद्रिका राय बिहार के मंत्री भी रह चुके हैं।

tej-pratap-yadav-shaadi_650x400_51524041399
वहीं, तेजप्रताप यादव ने अपने पिता के साथ राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए स्कूल में ही पढ़ाई छोड़ी। आपको बता दें लालू ने अपने परिवार के रिश्ते राजनीति घरानों में ही जोड़े हैं। ये तीसरी शादी इससे पहले अपनी एक बेटी की शादी हरियाणा के पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव के बेटे से कर चुके हैं। इसके अलावा छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी उन्होंने मुलायम सिंह यादव के परिवार में की।

देखें तस्वीरें-
tej-pratap-yadav-shaadi_650x366_51524041347tej-pratap-yadav-shaadi_650x488_71524041427tej-pratap-yadav-shaadi_650x366_61524041368
tej-pratap-yadav-shaadi_650x400_81524041318

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )