इन 6 नए फीचर्स के कारण अब और ज्यादा सुरक्षित हुआ आपका Whatsapp ग्रुप

933

दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित मैसेजिंग एप व्हाट्पऐप एक बार फिर चर्चा में आ गया। इसबार चर्चा में आने का कारण हाल में जारी हुए 6 फीचर्स हैं। कंपनी ने आईओएस और एंड्रॉयड फोन्स के लिए ये फीचर्स जारी किए है। ये नए फीचर्स ग्रुप एडमिन के साथ-साथ यूजर्स को भी और ज्यादा कंट्रोल देंगे। एक तरफ जहां ग्रुप एडमिन को ज्यादा कंट्रोल मिलेगा तो वहीं यूजर्स को स्पैम के खिलाफ और ज्यादा प्रोटेक्शन मिलेगा। जानते हैं इन फीचर्स के बारे में

डिसमिस ऐज एडिमन:
नए फीचर ‘डिसमिस ऐज एडिमन’ के तहत ग्रुप एडमिन को दूसरे एडमिन को हटाने के लिए अब उसे ग्रुप से बाहर नहीं निकालना पड़ेगा।

@ से पढ़ें अनरीड मैसेज:
व्हॉट्सएप ने ‘@’ मेंशन बटन जारी किया है। इस बटन की मदद से यूजर उन मैसेजस को आसानी से पढ़ सकते जिन्हें वो पढ़ नहीं पाए हों। बटन पर टैप करने के बाद यूज़र्स किसी ग्रुप में उन्हें टैग किया हुआ मैसेज पढ़ सकेंगे।

ग्रुप डिस्क्रिप्शन:
व्हॉट्सएप के इस नए फीचर से अब आप किसी भी ग्रुप के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस नए फीचर के तहत अब यूजर ग्रुप की गाइडलाइंस और कारण के बारे में जान सकेंगे। अब जैसे ही कोई यूजर किसी भी व्हॉट्सएप ग्रुप में शामिल होगा तो चैट के ऊपर उसे ग्रुप से संबंधित जानकारी दिखेगी।

एडमिन देगा परमिशन:
व्हॉट्सएप के नए फीचर में ग्रुप एडमिन को पहले के मुकाबले ज्यादा ताकत दी गई है। अब ग्रुप एडमिन इस बात को खुद तय करेगा कि ग्रुप का कौन सा सदस्य ग्रुप का आइकन, सब्जेक्ट और डिस्क्रिप्शन बदल सकता है।

सर्च पार्टिसिपेंट:अब व्हॉट्सएप यूजर्स किसी भी दूसरे सदस्य को ग्रुप में खोज सकेंगे। इसके लिए उन्हें ग्रुप इंफो पेज पर जाना होगा।

नहीं होगी ग्रुप में वापसी:
व्हॉट्सएप यूजर्स के लिए एक नया प्रोटेक्शन फीचर लेकर आया है। इसके जरिए अब ग्रुप से बाहर निकलने के बाद कोई भी सदस्य वापस से नहीं आ सकता।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं