गंदगी-आवारा पशुओं की खबर दो, इनाम में पिज्जा खाओ और फिल्म देखो

0
524

जयपुर सिटी के 30 लाख से अधिक मोबाइल और इंटरनेट यूजर सरकार के लिए अब मैसेंजर बन सकेंगे। स्वायत्त शासन विभाग और नगर निगम जयपुर की एक शक्तिशाली एप विकसित करने की योजना तैयार हो रही है। उसे पूरे शहर के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस एप से हर मोबाइल और नेट धारक जुड़ सकेगा। सही सूचना के लिए तय 100, 500 या अधिक पॉइंट दिए जाएंगे।

जैसे ही एपधारक सही सूचना के माध्यम से तय अंक जीत लेगा, उसे नामी रेस्टोरेंट से पिज्जा-बर्गर, सिनेमा हॉल का टिकट का ईनाम में दिया जाएगा। स्वायत्त शासन विभाग के सचिव नवीन महाजन ने शहर की पल-पल की घटना एक मिनट में निगम और सरकार तक पहुंचाने के लिए अनूठे एप का खाका फाइनल किया है। इसे तैयार करने की जिम्मेदारी निगम कमिश्नर की होगी।

शहर को समस्या फ्री बनाने में जनता बनेगी मददगार
स्वायत्त शासन विभाग की योजना है कि नगर निगम एक जनता एप तैयार करेगा। इसमें शहर में दिखने वाली हर तरह की समस्या से जुड़ा आइकॉन होगा। एप के फ्री नंबर शहरवासियों को प्रदान किए जाएंगे। एप डाउनलोड कर कोई भी मोबाइल धारक उसे उपयोग में ले सकेगा। एप से जुड़ने के बाद हर यूजर को एक कोड अंक मिलेगा।

शहरवासी जैसे ही शहर में घटित कोई घटना, समस्या, गंदगी, आवारा पशु आदि की इलाके और समय के साथ फोटो और सूचना एप पर अपलोड करेगा। एप के माध्यम से इसकी सूचना सार्वजनिक उपलब्ध हो जाएगी। निगम के स्तर पर हर सूचना की पुष्टि की जाएगी। जैसे ही सूचना सही पाई जाएगी, हर सूचना के अलग-अलग अंक निर्धारित होंगे। जैसे ही किसी ऐप धारक के 500, 1000 या अधिक प्वाइंट की सीमा को पार करेंगे। निगम के माध्यम से सरकार सूचनादाता को ईनाम देगी।

ऐसे देंगे सूचना के बदले ईनाम
स्वायत्त शासन विभाग के सचिव नवीन महाजन ने बताया कि शहर के निगम क्षेत्र में आने वाले रेस्टोरेंट, मैक-डी जैसे खानपान के आउटलेट, सिनेमा आदि के संपर्क कर करार किया जाएगा कि हर सप्ताह सर्वाधिक प्वाइंट प्राप्त करने वाले जागरूक एप धारकों को ईनाम दिए जाएंगे। ये ईनाम प्वाइंट के आधार पर कभी पिज्जा-बर्गर, कभी फ्री सिनेमा हॉल का पास, कभी फ्री मैच पास आदि दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now