नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बुधवार को आतंकी संगठन ISIS के एक बड़े मिशन का खुलासा किया है। ये एक मॉड्यूल बताया जा रहा है जिसका नाम ‘Harkat ul Harb e Islam” दिया है।जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में सक्रिय था।
NIA द्वारा ये छापेमारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा, दिल्ली के जाफराबाद जैसे कुल 16 इलाकों में की गई। NIA के मुताबिक, ये एक बड़ा मॉड्यूल है और इस बारे में शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी।
इस मामले में उत्तर प्रदेश के अमरोहा के मदरसे से 5 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। राजधानी दिल्ली से भी 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनके पास 7 ग्रेनेड लॉन्चर, तलवारें बरामद की गई हैं।

एनआईए, उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी का ये अभियान चला रही हैं. बता दें कि इससे पहले भी कई बार अलर्ट और इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश एटीएस राज्य के कई शहरों में छापेमारी कर चुकी है। इतना ही नहीं हापुड़ के बक्सर गांव से एक मौलाना को हिरासत में लिया गया है, मौलाना से पूछताछ की जा रही है।
ये थे ISIS के निशाने पर

सूत्रों की मानें तो इस संगठन के निशाने पर दिल्ली पुलिस का हेडक्वार्टर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दफ्तर समेत कई अहम जगह थे. एनआईए ने जिन संदिग्धों को पकड़ा है उनका संबंध ISIS से बताया जा रहा है। बुधवार को हुई इन छापेमारियों में अभी तक 7 पिस्टल दिल्ली से, एक अमरोहा से और एक ग्रेनेड लॉन्चर बरामद किया गया है।
- वार्ड 11 में सोनू बंसल के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
- वार्ड 13 में मंजू रणवां के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
- नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 34 में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी विजेंद्र साई को लड्डुओं से तौला
- वार्ड 25 में पूर्व पार्षद शेर सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब
- वार्ड 53 में कृष्णा देवी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं
































