सबरीमाला मंदिर की टूटी बरसों पुरानी प्रथा, ये हैं वो दो महिलाएं जिन्होंने रचा इतिहास

0
258

केरल के सबरीमाला मंदिर में बुधवार को भारी विरोध के बीच 50 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं ने प्रवेश कर इतिहास रच दिया। बताया जा रहा है कि दो महिलाओं ने आधी रात को मंदिर की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की और सुबह करीब 3.45 पर भगवान के दर्शन किए। महिलाओं के दर्शन के बाद से मंदिर में विरोध के स्वर सुनाई दिए और बढ़ते तनाव के कारण अगले 2 दिनों के लिए मंदिर बंद कर दिया है। खबर तो ये भी है कि महिलाओं के प्रवेश के बाद मंदिर में शुद्धिकरण की प्रक्रिया भी चालू हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जिन दो महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया उन दो महिलाओं का नाम बिंदु और कनकदुर्गा बताया जा रहा है। विरोध और तनाव की स्थिति में अभी तक महिलाओं की निजी जानकारी साझा नहीं की जा रही है।

वहीं मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में जब उनसे सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबरीमाला ही नहीं देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां पर परंपरा के मुताबिक पुरुषों की एंट्री प्रतिबंधित है। वहां इसका पालन किया जाता है। इस पर किसी को समस्या नहीं होती। अगर लोगों की आस्था है कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश न हो तो उसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए। मोदी ने कहा कि महिला जज ने सबरीमाला मामले पर जो फैसला दिया है उसे भी देखा जाना चाहिए। ये आस्था का मामला है इसमें कानून और लोगों को सभी को अपनी समझदारी का परिचय देना चाहिए।

क्या है सबरीमाला मामला
केरल स्थित सबरीमाला मंदिर में 10 साल लेकर 50 साल वर्ष तक की उम्र की महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित था। परंपरा के अनुसार माना जाता था कि भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी थे और जो महिलाएं रजस्वला होती हैं उन्हें मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होनी चाहिए। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, सुप्रीम कोर्ट ने 5 जजों की पीठ बनाई थी। इसने 4-1 से फैसला दिया था कि सबरीमाला मंदिर में किसी भी आयु वर्ग की महिला को प्रवेश से रोका नहीं जा सकता। इस पांच सदस्यीय पीठ में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति नरीमन, न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर शामिल थे। बता दें इस फैसला का विरोध इंदु मल्होत्रा ने किया था।

ये भी पढ़ें:

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now