‘Birthday Bumps’ ने ली युवक की जान, यह एक हमला है जश्न मनाने का तरीका नहीं, Video देखें

यह बहुत दुखद है। एक छात्र जिसे जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गई थीं, उसका अब निधन हो गया। यह एक हमला है। जश्न मनाने का कोई तरीका नहीं है। जिम्मेदार बनें ऐसी हरकत ना करें।

4847
21090

ट्रेडिंग खबर: आजकल पार्टियां मनाने का एक अजीब ट्रेंड आ गया है। लोग नए-नए फॉर्मूला या आइडिया से इस खास दिन को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए ना जानें क्या कुछ कर डालते हैं। लेकिन कभी-कभी हमें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक कुछ लड़के एक अन्य लड़के को मारते दिख रहे हैं। असल, में यह बर्थडे मनाने का एक नया ट्रेंड है जिसे ‘Birthday Bumps’ नाम दिया गया है। इसमें कुछ साथी जिसका बर्थडे होता उसे मारते हैं। जैसा इस वीडियो में देखा जा सकता है। आपको बता दें, यह वायरल वीडियो 2 महीने पुराना है। वीडियो में मार खाने वाले लड़की अब मौत हो गई है।

ऑनलाइन तेलुगु समाचार पोर्टल साक्षी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना IMM कॉलेज में हुई, जहां एक छात्र की अपने जन्मदिन की रात कथित रूप से अपने दोस्तों द्वारा बुरी तरह पिटाई करने के बाद मौत हो गई। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो के बारें में लिख रहे हैं कि ‘यह बहुत दुखद है। एक छात्र जिसे जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गई थीं, उसका अब निधन हो गया। यह एक हमला है। जश्न मनाने का कोई तरीका नहीं है। जिम्मेदार बनें ऐसी हरकत ना करें।


जन्मदिन के बाद से बीमार था लड़का
जानकारी के मुताबिक, जिस लड़के की मौत हुई है, वह घटना के दिन के बाद से पेट में दर्द के कारण काफी समय से परेशान था। बताया जा रहा है लड़के के मार खाने से लीवर को काफी नुकसान पहुंचा और इस कारण लड़के की मौत हो गई।

माता-पिता ने जताई चिंता-
यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश पैदा कर रहा है, माता-पिता जिन्होंने इसे देखा था, कहते हैं कि वे डरे हुए हैं। इस वीडियो सभी बड़ी हस्तियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर अवेयरनेस फैला रही है। हम भी आपसे अनुरोध करते हैं आप ऐसा कुछ मत कीजिए जो किसी जान पर बन आए। आपका जरा सा मनोरंजन किसी की जान ले सकता है। फिलहाल इस मामले में कोई पुलिस शिकायत नहीं हुआ अभी तक।

क्या होता है Birthday Bumps-
यह एक प्रकार का ट्रेंड है। जो ज्यादातर इटली, कनाडा की पार्टियों में देखा जाता है। जहां दोस्त बर्थडे बॉय को हाथों और टागों से पकड़कर घुमाते हैं या कपड़ें खीचते हैं और आस-पास मौजूद लोग शोर मचाते हैं हूटिंग करते हैं। लेकिन भारतीय युवकों ने इस ट्रेंड को थोड़ा बदलते हुए इसे लात-घूसें से मारने वाला बना दिया। भारतीय युवकों के इस शौक ने आज किसी एक युवक की जान ले ली।

ये भी पढ़ें:
कौन बनेगा करोड़पति 11 का शुरु हुआ रजिस्‍ट्रेशन, ये रहा पहला सवाल
ये चट्टान देता है बड़े-बड़े अंडे, जमीन पर गिरते ही घर ले जाते हैं लोग, देखें हैरान कर देने वाला Video
अनचाहे गर्भ को 1 साल तक रोक सकती है यह वजाइनल रिंग, ऐसे करें इस्तेमाल
CBSE 12th Result 2019: नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक
भगवान से प्रार्थना करते वक्त ये होते आपको 4 फायदे
43 साल बाद ‘फानी’ जैसे तूफान ने दी भारत में दस्तक, सैटेलाइट से जारी हुआ Video देखें

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here