हनुमानगढ़। लायंस क्लब हनुमानगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह वर्ष 2026 ‘विरासा’ होटल, हनुमानगढ़ में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में लायंस क्लब के पदाधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों से पधारे लायन सदस्यों, गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं मेहमान-ए-खास एमजेएफ लायन नरेंद्र चंगिया, एलसीएफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रहे, जबकि पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ज्योति कांडा ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अशोक सुथार, सचिव लायन नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन दिग्विजय जुनेजा, प्रथम उपाध्यक्ष लायन शिव शंकर खड़गावत, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन प्रमोद खारीवाल, फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन अशोक नारंग, जनसंपर्क अधिकारी लायन भारतेंदु सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इंडक्शन ऑफिसर एवं लियो डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन प्रदीप शेरेवाला ने क्लब के नए सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने लायंस क्लब इंटरनेशनल के सेवा उद्देश्यों, नियमों एवं कानूनों की जानकारी देते हुए सदस्यों को संगठन की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया
समारोह में एरिया लीडर लायन कमल कुक्कड़, रीजन चेयरपर्सन लायन अरुण लोहिया एवं जोन चेयरपर्सन लायन नवीन मिढ़ा ने उत्कृष्ट सेवा, सामाजिक योगदान एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए विभिन्न विभूतियों को ‘भटनेर रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































