राजस्थान में दलित युवक की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस ने किया पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

0
1542

पाली: राजस्थान के पाली जिले के धनेरिया गांव में नाबालिग दलित लड़के के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह घटना यह घटना 1 जून की बतायी जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर 3 जून को वायरल हुआ। वीडियो में दलित लड़के को कुछ भगवा गमछा पहने लड़के बुरी तरह पीट रहे हैं। वीडियो में पीड़ित युवक को खुद को छोड़ देने की भीख मांगता देखा जा सकता है लेकिन दबंगों ने एक नहीं सुनी हुए बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

इस मारपीट का कारण बताया जा रहा है कि दलित लड़का गांव के मंदिर जाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद कुछ दबंगों ने लड़के उसे देखा और रस्सी बांधकर मारना शुरू किया। वहीं इस मामले में पाली पुलिस ने इस आरोप को नकार दिया है। जबकि उनका कहना है कि मामला छेड़खानी का है।  नाबालिग दलित लड़के के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है। जिससे ध्यान में रखते हुए उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद उसे किशोर संरक्षण गृह भेज दिया गया।

वहीं पुलिस ने बताया कि पीडित लड़के के मामा की शिकायत पर पुलिस ने उन लोगों को रिमांड पर लिया है, जिन्होंने लड़के की पिटाई की थी।

ये भी पढ़ें: 
Eid Mubarak 2019: इन मैसेजेस के साथ सभी को दिल से कहें ईद मुबारक
ईद के मौके पर घर में घुसकर आतंकियों ने महिला की गोली मारी, तनाव में कश्मीर
पर्यावरण दिवस विशेष: 28% मौत का कारण भारतीय थाली से गायब होते मोटे अनाज और मौसमी फल: रिपोर्ट
पिता ने बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का किया विरोध, तो पड़ोसियों ने मार डाला
प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से मानव समेत संकट में समस्त जीव

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now