दिल की सभी घंटियां बजा डालेगा फिल्म Dream Girl का ये नया गाना, देखें Video

1561

नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर आयुष्मान खुराना आगामी चर्चित फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। आयुष्मान ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया से दी। 15 अगस्त का फिल्म को फिल्म का ‘राधे-राधे’ सॉन्ग रिलीज किया गया। आज इसका दूसरा गाना ‘दिल का टेलीफोन’ रिलीज किया गया है।

‘दिल का टेलीफोन’ गाने में आयुष्मान ‘पूजा’ बनकर सबको कॉल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को मीट ब्रदर्स ने कम्पोज किया है और जोनिता गांधी ने इसे अपनी आवाज दी है। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) को टीवी की क्वीन मानी जानी वाली एकता कपूर इस फिल्म की निर्माता हैं।

फिल्म का दूसरा गाना-

आयुष्मान पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। जिसमें बधाई हो, अंधाधुन और हाल ही में उनकी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी। बता दें फिल्म ‘ड्रीम गर्ल (Dream Girl)’ का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है, जो एकता कपूर, शोभा कपूर और आशीष सिंह द्वारा निर्मित है। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की ये फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर-

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं